फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से ट्रेक्टर-ट्राली सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। निजी बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा गांव भवन में हुआ। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भवन में शनिवार की रात नौ बजे करीब बहजोई की ओर से जा रही एक निजी बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार ठाकुरदास (32) पुत्र रामनाथ व प्रदीप (30) पुत्र हरिओम निवासी गांव अतरासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक पुत्र जयप्रकाश, धर्मेश पुत्र सुग्रीव व धीर सिंह पुत्र बलराम निवासी गांव अतरासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृतक ठाकुरदास के पिता रामनाथ ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि बेटा ठाकुरदास व भतीजा प्रदीप समेत अन्य लोग गांव भवन में एक साउंड की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्राली में रखा डीजे का सामान उतार रहे थे। उसी दौरान बहजोई की ओर से संभल की ओर जा रही एक निजी बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर निजी बस चालक प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें