टांडा (रामपुर)। नगर में मंगलवार को तहसील में कमिश्नर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमे राशन कार्ड तथा बिजली से सम्बंधित समस्याएं छाई रही। इस दौरान आयी 70 शिकायतों में एक भी शिकायत का निस्तरण मौके पर नहीं हो पाया।
मंगलवार को मंडलायुक्त मुरादाबाद अनिल राज कुमार दोपहर 12 बजेे समाधान दिवस में शामिल होने के लिए रामपुर रोड स्थित तहसील सभागार में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने समाधान दिवस में आये फरियादियों की शिकायत सुनी। ग्राम सिरला निवासी आशक अली ने शिकायत की के ग्राम में चकबंदी की गई थी। इस दौरान उसकी उसकी जमीन का रकबा काम कर दिया गया। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को बुला कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम निवासी तीन लोगों द्वारा राशन कार्ड बनने के बाद उनका राशन कार्ड सप्लाई विभाग द्वारा कैंसिल कर दिया गया। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी का इजहार करते हुए राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्यों को निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से करने के आदेश दिए। इस दौरान समाधान दिवस में 70 शिकायतें आईं लेकिन एक भी समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। बैठक में एसडीएम मान सिंह पुंडीर, तहसीलदार एस एन शर्मा, कोतवाल जीत सिंह, ईओ राजेश सिंह राणा, समेत सभी तहसील अधिकारी मौजूद रहे।