बहजोई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिक्षण संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नगर में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली में डीजे पर निकल रही देशभक्ति गीतों की धुनों से माहौल पूरी तरह से देशभक्ति मय रहा।
बुधवार को बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष लवकुमार सराफ, सचिव अजय कुमार आयरन तथा प्राचार्य डा. जीडी सिंह ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। एमवाई डिग्री कालेज में मुख्य अतिथि रूप किशोर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उप प्रबंधक उमेश कुमार यादव व प्रचार्य डा. बीएन भारती ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिसर में पौधारोपण किया। चंद्रपाल आर्य आदर्श कन्या विद्यालय में प्रबंधक अमित कुमार तथा मुख्य अतिथि निर्दोष कठैरिया, डा. लवकुमार आर्य व प्रदीप आर्य ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। कृष्णमुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तथा राधेश्याम प्रभावती सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक नरेश वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केएचएमसी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में संस्थापक तेजपाल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। एंग्लो वैदिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक विवेक माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंड्री में प्रबंध समिति के बसंत शंकर तथा भुवनेश सराफ ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। डीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के सौरभ वार्ष्णेय तथा प्रशांत वार्ष्णेय भगतजी समेत प्रधानाचार्य पूजा रानी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को देशभक्ति मय बना दिया। शिवदेवी इंटरमीडिएट कालेज में संस्थापक रामजयपाल गोयल ने, इंटरमीडिएट कालेज बहजोई में प्रबंधक विकास वार्ष्णेय ने, सिटी मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में संस्थापक हरिबाबू गुप्ता बरनवाल ने, आरपीजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक योगेश कुमार ने, शिवदेवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक विपिन कुमार गोयल ने तथा पीडी टंडन जूनियर हाईस्कूल में मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश वार्ष्णेय एडवोकेट तथा प्रबंधक शिवम टंडन ने ध्वजारोहण किया।