फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई/संभल। मारुति वैन की टक्कर से मामा-भांजे घायल हो गए। उपचार के दौरान मामा की मौत हो गई। हादसा गांव फरीदपुर खुशहाल व कूबरी मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार को थाना हयातनगर के गांव खानपुरा निवासी अनेक सिंह पुत्र मुंशी (55) अपने भांजे इकबाल पुत्र रमेश गांव फरीदपुर खुशहाल थाना बहजोई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव फरीदपुर खुशहाल-कूबरी मार्ग पर एक मारुति वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों मामा भांजे घायल हो गए। संभल के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान अनेक सिंह ने दम तोड़ दिया। कोतवाल वहीद खान का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें