टांडा। हरियाली तीज उत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही छात्राएं का निर्णायक मंडल ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।
नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हरियाली तीज उत्सव के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 की छात्राओं ने भारी उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सदस्य प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह सौम्या और लता द्वारा कक्षा 9 की छात्रा प्रिया प्रथम, कक्षा 10 की छात्रा नेहा द्वितीय , कक्षा 9 की छात्रा कंचन तृतीय स्थान मिला। विद्यालय की सभी छात्राओं का निर्णायक मंडल में पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित के प्रधानाचार्य ने तीज उत्सव पर मेहंदी के महत्व प्रकाश डाला। प्राचीन काल में यह हमारी संस्कृति के संस्कारों के साथ जुड़ी हुई है और इसका वैज्ञानिक महत्व है यह इंद्रियों को शांति और ठंडक प्रदान करती है।