चंदौसी। शिव तेरस की शाम को नरौली कस्बे में कांवड़ शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें भगवान भोले की झांकियों को भी शामिल किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में सहभागिता की।
कांवड़ सेवा समिति नरौली के अध्यक्ष चमन सैनी की अगुवाई में कांवड़ शोभायात्रा का शुभारंभ कुंवर राघवेंद्र सिंह, कुंवर शोभित राजा व कुंवर मोहित राजा ने किया गया। बुधवार की रात से ही कांवड़िये लौटने शुरू हो गए थे। गुरुवार को ही भी दिनभर कांवड़ियां गंगाजल लेकर लौटे। सैकड़ों कांवड़ियों ने एक साथ शाम को पांच बजे के बाद झंडा वाले बाग से शोभायात्रा शुरू की। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देर रात मेन मार्केट होती हुए शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इसमें नगर के हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। महिलाएं व बच्चे भी भजन कीर्तनों के बीच थिरकते चल रहे थे। कांवड़िये भी गुलाल उड़ाते हुए बम बम भोले के जयकारों के बीच थिरक रहे थे। इस मौके पर राजेश गुप्ता, बिट्टू ठाकुर, जग्गू भइया, रामबाबू, बॉबी राघव, संजीव राघव, अनुज गुप्ता, लल्ला ठाकुर, महेश राघव, सोमिल गुप्ता, अनमोल, निखिल, योगेश शर्मा, राजीव गिरि, रोहित, लवी वर्मा आदि शामिल रहे।