चंदौसी। प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संबद्ध नगर के होली मोहल्ला स्थित परीक्षा केंद्र पर शनिवार को कथक नृत्य की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा में छात्राओं ने विभिन्न मुद्राओं में नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया।
स्वरांजलि नृत्य कला केंद्र की संचालिका रचना गोयल के नेतृत्व में कथक नृत्य वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद के संगीत शिक्षा केंद्र से आईं परीक्षक डोली श्रीवास्तव ने 90 छात्राओं की प्रवेशिका से लेकर प्रभाकर तक सभी विधाओं और मुद्राओं में परीक्षा ली। इस दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षक और केंद्र संचालक ने छात्राओं की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक अशोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं। हारमोनियम पर संजय हैपी, ढोलक पर इरफान, तबले पर शेख मसूदी ने रचना गोयल के साथ संगत दिया।