चंदौसी। मॉडल पब्लिक स्कूल एंड एजूकेशनल सोसायटी एवं गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण सेमिनार में बुद्धिजीवियों ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत को दौरान भारत के पर्यावरण और संस्कारों को सुरक्षित करने के लिए कोई कार्य नहीं हुआ। जिसका खामियाजा आजाद भारत को अभी तक भुगतना पड़ रहा है।
सेमिनार का शुभारंभ सचिव डा. अशोक यादव और डा. अमोल कंचन ने संयुक्त रूप से किया। कोआर्डिनेटर डा. पवन ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा। डा. एसबीएन श्रीवास्तव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हमारे देश के संस्कारों व पर्यावरण के लिए कुछ भी नहीं किया गया। जिसका खामियाजा आज तक भुगतना पड़ रहा है। सुमित कुमार, निशांत कुमार, डा. अमिता सिंह, डा. वंदना गुप्ता, मधु राठौर, भावना सक्सेना, सौरभ शर्मा, प्रमोद कुमार, भानु प्रताप सिंह आदि रहे।