फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में एक करोड खर्च करने पर पथ प्रकाश व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पथ प्रकाश व्यवस्था पर एक करोड खर्च करने पर व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसको लेकर एसडीएम ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की तत्कालीन पालिकाध्यक्ष और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पथ प्रकाश व्यवस्था के नाम पर करीब एक करोड़ बिजली उपकरण खरीद लिए थे। जिनको गोदाम में लाकर आनन-फानन में खरीदकर रख लिया था तथा कुछ सामान पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए उपयोग कर लिया था। बताते हैं कि खरीदे गए सामान की पांच साल की वारंटी थी ,लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में लगाई गईं लाइटें कई जगह खराब पड़ी हैं और पथप्रकाश व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने खरीदे गए सामान और 12 सौ लाइटों से स्थानों की सूची तलब की है। साथ ही खराब होने वाली लाइटों को संबधित ठेकेदारों से बदलने की प्रक्रिया के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। वहीं दूसरी ओर एसडीएम ने शनिवार को खाता नगरिया के वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर बारात घर की हालत देखी। उन्होने सर्वे कराए गए फार्मों को समय से भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें