फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के व्यवसायिकरण का विरोध करेगी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में शिक्षा के व्यवसायीकरण का विरोध किए जाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। विद्यार्थियों ने सोलह अगस्त को इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एबीवीपी के तहसील संयोजक अभिषेक कुमार के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संचालित उच्च शिक्षण संस्थानों पर शिक्षा का व्यापारीकरण करने और छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। कॉलेजों के द्वारा एडमीशन के दौरान मनमानी फीस वसूलने तथा क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ आवाज बुलंद किए जाने का ऐलान किया है। बैठक में जिला संयोजक गौरव चौहान ने कहा कि अब कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों की मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि पंद्रह अगस्त तक सुधार नहीं हुआ तो सोलह अगस्त को बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक के दौरान विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नमन विश्नोई, कांठ नगर मंत्री दीपांशु विश्नोई ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर बैठक में एबीवीपी के नगर सह मंत्री हर्ष तोमर, शुभम चौहान, अंकुर कुमार, नमन कुमार, आकाश, सूर्यदीप, अंकित कुमार, हनी, नरेंद्र सिंह, उज्जवल, नवदीप, आदित्य, सौरभ, गौरव कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें