बिलारी। श्रावण मास के दो दिन बाद आ रहे दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक बिलारी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार को रवाना हुए। नगर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार को गए हैं। योगी का कांवड़ बेड़ा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर झांकी तैयार करके रथ पर सजाई गई। इस दौरान शिव मंदिर के पुजारी द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। बाद में बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर शिव का आह्वान किया। झांकी वाले रथ को भक्तों ने काफी देर तक खींचा। इस दौरान कांवड़ लेने जाने वाले भकतों के परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और उन्हाेंने भी शिव भक्त कांवड़ियों के साथ जयकारे लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से नगरपालिका के वार्ड सभासद सूरज शर्मा, चौधरी अजयवीर सिंह, विजयवीर सिंह, ग्रीश चंद्रा, देवेंद्र मिश्रा, राहुल चंद्रा, अमित पारासर, सोहनलाल प्रजापति, बंटी सक्सेना, नीलमणि,, योगेश चौधरी, विष्णु चंद्रा, रितिक कुमार, शेखू अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, रवि आदि मुख्य थे।