फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 महाविद्यालयों को दिया 6653 पौधरोपण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में सभी डिग्री कालेजो, आईटीआई कालेजों एवं लॉ कालेजों के प्राचार्यों, निदेशकों की बैठक में पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिले के सभी 46 कालेजों में 6653 पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान, अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की व्यवस्था करें। पोर्टल एवं प्रपत्र पर चार अगस्त तक इसकी सूचना जिला वन अधिकारी चंदौसी (संभल) को अनिवार्य रुप से फीड कराएं। इसकी एक प्रति सीडीओ कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी महाविद्यालय पौधरोपण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इस बैठक में बीएसए, डीआईओएस व विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें