मिलक। बारिश से नाले जलमग्न हो गए और खेतों में पानी घुस गया है। नगर एवं क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश से नाले उफान पर हैं। इस कारण नालों का पानी खेतों में घुस गया है। इससे फसलें जलमग्न हो गई हैं। कई स्थानों पर नहर कट गई है। जिसका पानी नालों में आ रहा है। जिस कारण नाले उफान पर हैं।