फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। रविवार की सुबह गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घंटे भर बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब दस बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के झुकेरा गांव निवासी साहिब सिंह बाइक पर चाचा वीरपाल सिंह (24) पुत्र सोहरन सिंह को बैठा कर गंगा स्नान करने के लिए राजघाट जा रहा था। मेरठ बदायूं मार्ग पर जब दोनों बाइक सवार सराय की पुलिया के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही नरौरा डिपो की एक रोडवेज ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे साहिब सिंह के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। वीरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों करीब बीस मीटर तक घिसटते चले गए। चालक परिचालक बस को छोड़कर भाग निकले। मौके पर आसपास के लोग दौड़कर आए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोग आक्रोशित हो गए। मेरठ-बदायूं हाइवे पर लोगों ने जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद व तहसीलदार कर्म सिंह मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांतकिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार महीने बाद होनी थी साहिब सिंह की शादी
जुनावई। झुकेरा गांव निवासी साहिब सिंह की शादी चंदू नगला गांव निवासी युवती के साथ तय हो गई थी। नवंबर में शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही साहिब सिंह की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। इससे दोनों की परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें