मिलक। सपाइयों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और किसानोें की अनदेखी का आरोप लगाया। नगर में सपाइयों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों का गन्ना मिल बकाए का करोड़ों का भुगतान दबाए बैठी हैं और किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा मिला है। समाज में नफरत के बीच बोने की कोशिश हो रही है। बैठक में सभासद इकरार हुसैन, मोहम्मद असलम, शाकिर कुरैशी, जीशान रजा खां, फैसल खां, अजीम मलिक, चौधरी निर्भय सिंह, सईदुल रहमान, नाजिद खां आदि मौजूद रहे।