फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू एक अगस्त से करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन (अरानीतिक) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें एक अगस्त से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।भाकियू की मासिक पंचायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया गया। जिसमें गन्ना भुगतान, राशन वितरण में धांधली, चकबंदी में भ्रष्टाचार, बिजली व स्वस्थ्य पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया। एक अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाली महापंचायत में किसानों को भारी संख्या में पहुंचने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी बरेली, मुरादाबाद मंडल बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद के किसान भारी समस्याओं से जूझ रहे है। लेकिन शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे किसानों में भारी निराशा है। मजबूर होकर भारतीय किसान यूनियन एक अगस्त से जिला अधिकारी के कार्यालय पर महापंचायत कर आंदोलन करेगी। जबतक किसानों की समस्या हल नहीं हो जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चीनी मिलों पर किसान का 250 करोड़ रूपये बकाया बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो रही है। जिससे किसानों की उम्मीद टूट चुकी है। जिले में राशन वितरण प्रणाली में धांधली खुलेआम हो रही है। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व चकबंदी विभाग व पुलिस की कार्यप्रणाली की अलोचना की। भाकियू का आंदोलन समस्याओं को हल न होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

पंचायत को अमर सिंह राजपूत, संजीव यादव, भूरे सिंह यादव, सतीशचंद्र शर्मा, मनवीर सिंह यादव, सुखराम सिंह, रामनिवास, वीरेंद्र सिंह, लेखराज, महेश, रामाशंकर, हनुमान, मुलायम, दुर्गपाल कुशवाह, महेश कुशवाह, वीरपाल सिंह, सुरेशचन्द सिंह , ब्रिजेश यादव, पप्पू सिंह, उदय सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक, रणवीर सिंह, अमरपाल, रामवीर सिंह, जावेद अली, प्रताप सिंह, योगेन्द्र यादव, विजयपाल सिंह, मुरारी, नरसिंह, सुरेश , कृपाल सिंह, उदयवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें