टांडा। नगर में तीन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। जहाँ बारिश से नगर में जलभराव हो रहा है वहीं कच्चे मकानों में दरारें आनी शुरू हो गईं हैं जिससे गरीब मकान मालिक के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ़ देखी जा सकती है। उधर लगातार बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। नगर में गुरुवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर में अब तक दो मकानों की छत गिर गई है जिसमें दो लोग घायल हो गए और हजारों का नुकसान हो गया था। शनिवार को भी बारिश जारी रही। इससे कच्चे मकान मालिकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। दूसरी ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और किसानों में भी ख़ुशी का माहौल है।