बहजोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर परिसर में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। इस बीच अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
शनिवार को धरने को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरा संघर्ष किया जाएगा। इस बीच वित्त विहीन शिक्षकों की नियमावली, समान कार्य, समान वेतन दिलाना व पूर्ण कालिक शिक्षक दिलाने की मांग प्रमुख रहीं। मंडलीय मंत्री रविंद्र कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, जिला मंत्री मनोज रस्तौगी व जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन मोहित सक्सेना ने किया। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। अवधेश यादव, मुनीश चंद्र शर्मा, संजय वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, योगेश शर्मा, राजेश यादव, नरेंद्र सिंह वर्तवान, लखपत सिंह, विजयवीर सिंह, राकेश कुमार शर्मा व मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।