फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कांठ क्षेत्र के गांव मल्हपुर निवासी किसान हेतराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव से चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिजन दुखी हैं।
विज्ञापन

छजलैट के गांव मल्हपुर का रहने वाला हेतराम (46) पुत्र भूरे बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल आया था। जब वह देर शाम घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे आने जाने वाले लोगों ने उसका शव गांव से चार किलोमीटर दूर अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर जनता स्कूल के सामने सड़क किनारे पड़ा देखा। कुछ ही देर में यहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस छजलैट भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन मौत को लेकर सकते में थे। परिजनों के न चाहने के बाद भी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि वह बीमार रहता था। कभी भी बिना बताए घर से निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें