फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान ब्रेकडाउन से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बृहस्पतिवार की दोपहर से लेकर शाम तक बिलारी क्षेत्र में रुक रुककर बारिश होने से कई इलाकों में लाइनों में ब्रेकडाउन हो जाने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बिलारी देहात बिजलीघर के नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट फीडर की लाइनों पर बारिश होने की वजह से ब्रेकडाउन हो गया और ब्रेकडाउन की वजह से कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गढ़ी बिजलीघर के बहादरपुर फीडर और सफीलपुर बिजलीघर के करसरा फीडर पर भी विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बिलारी नगर क्षेत्र में दोपहर से शाम तक विद्युत आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल में कई घंटे की अघोषित कटौती कर दी गई। बिलारी बिजलीघर के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि लाइन स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर जाकर ब्रेकडाउन दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें