फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में कार ने सभासद के पिता को टक्कर मारी, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। तेज रफ्तार कार ने पालिका सभासद के पिता को टक्कर मारकर घायल किया। हादसे में घायल को बरेली रेफर किया।वहीं दूसरे हादसे में ट्रक ने बाइक सवार तीन राहगीरों को घायल किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभासद गोपेश्वर गंगवार के बाइक सवार पिता ओम प्रकाश गंगवार अपनी पत्नी भगवान देई के साथ अपने गांव से लौट रहे थे। इस बीच मिलक-बिलासपुर रोड पर स्थित रठौंडा और बकैनियां भाट के बीच में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गए। घायलों को नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। जहां से सभासद के पिता ओम प्रकाश गंगवार की हालत नाजुक होने पर उनको बरेली में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर मिलक-बिलासपुर रोड पर खाता नगरिया के पुल पर बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी बाइक सवार सोमपाल के ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों राहगीर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको छोड़कर ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों का नगर की सीएचसी पर इलाज को लाया। बाद में हालत नाजुक होने पर परिजन बरेली ले गए। उधर अन्य हादसों में बाइक सवार कागानगला निवासी सूर्यप्रकाश तथा पीपलसाना निवासी हर प्रसाद घायल हो गए। सड़क हादसे में धमोरा निवासी शाहिद भी घायल हुए हैं। सभी का सीएचसी पर इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें