फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीता ब्लाक प्रमुख का चुनाव हराने वालों से लिया बदला:अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने दो टूक कहा कि उनको जीता हुआ ब्लाक प्रमुख का चुनाव सपा के मद में चूर होकर बड़े नेताओं ने हराया था। सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पारित अविश्वास हराने वालों से बदला है। पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित होने पर कई दिनों की थकान भूल गईं और खुश हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव वह लड़ी थीं और वह चुनाव जीतीं हुई थीं ,लेकिन सपा के बड़े नेताओं ने सत्ता के मद में चूर होकर जबरन हराया था। इससे वह जीता चुनाव हार गईं थीं। उनका कहना है कि सपा के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव बड़े नेताओं के लिए सबक है तथा उन्होंने चुनाव हराने वालों से बदला लिया है।
विज्ञापन


सत्ता के दम पर पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव
मिलक। सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार का कहना है कि उनके खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव भाजपा की मशीनरी का दुरुपयोग है। इससे उनके खिलाफ अविश्वास पारित हो पाया। उनका कहना है कि उनके तथा उनके समर्थक बीडीसी सदस्यों को प्रशासन ने धमकाया और झूठे मामले दर्ज कराए।आरोप लगाया कि सत्ता के बल पर उनकी कुर्सी छीनी गई है। निष्पक्ष रुप से अविश्वास लाया जाता। तब पारित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें