फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सौंपेंगे मकान निर्माण की पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के पात्रों के खातों में मकान निर्माण की पहली किस्त प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी खुद भेजेंगे। वह 28 जुलाई को लखनऊ में वन क्लिक पर पात्रों के खाते में 50-50 हजार रुपये की धनराशि भेजेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी गति से केंद्र और प्रदेश सरकार नाराज हैं। पात्रों की भरमार होने के बावजूद अधिकारी आवास निर्माण के लिए जमीन तलाशने में प्रस्तावित लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने इसको लेकर नाराजगी जताई थी। अबकी बार अभियान की कमान सीधे प्रधानमंत्री ने ही संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 28 जुलाई को लखनऊ में होंगे। वह सूबे के एक लाख पात्रों के खाते में मकान निर्माण की पहली किस्त के 50 - 50 हजार रुपये भेजेंगे। इसमें जिले के 3000 पात्र आवेदक होंगे। शासन ने प्रत्येक जिले को पात्रों के चयन का लक्ष्य सौंप दिया है। इनकी पात्रता, बैंक खाते और आधार संख्या आदि का रिकार्ड अपडेट कर शासन को 26 जुलाई तक भेजा जाना है। पीओ डूडा ने बताया कि हमारी तैयारी लक्ष्य के सापेत्रा पात्रों का चयन करने की है। उम्मीद है तय तारीख तक पात्रों का चयन हो जाएगा।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें