फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से नहीं हटाया जा सका अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ग्रामीण अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक दौड़ लगा चुके हैं। लेकिन तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। थाना समाधान दिवस में एक बार फिर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

छजलैट के गांव पचोकरा स्थित एक तालाब पर अवैध कब्जा कर कुछ लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। ग्राम प्रधान नृपेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों ने परेेेशानी से अवगत कराते हुए तालाब से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की थी। लेकिन अवैध कब्जा बरकरार रहा। इसके बाद जिलाधिकारी, संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनसुनवाई डाट कॉम आदि पर शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन इससे भी कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से भी फरियाद की। लेकिन तालाब से कब्जा नहीं हटाया गया। शनिवार को फिर ग्रामीण छजलैट में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश हुए। लेकिन नतीजा शुन्य ही रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पर अवैध कब्जा होने से गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। पशुओं को नहाने और पानी पिलाने की भी किल्लत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें