चंदौसी। मुंसिफ रोड स्थित चंदौसी बाल विद्या मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय शिविर का समारोह पूर्वक समापन किया गया। इस दौरान युवतियों व बालिकाओं ने शिविर में सीखे गए विभिन्न दांव पेंच का प्रदर्शन किया।
शिविर का शुभारंभ संस्था की सचिव नूतन चौधरी व प्रधानाचार्य श्रुति अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान प्रतिभागियों ने शिविर में सीखे दाव पेच का बखूूवी प्रदर्शन किया। जिसमें कनक ने प्रथम, विभा ने द्वितीय तथा आकांक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कोच जया रानी व रेखा रानी ने बताया कि शिविर में करीब 150 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के दांव पेंच सिखाए गए है। संस्था सचिव नूतन चौधरी ने कहा कि आज जिस तरह से लोगों की मानसिकता युवतियो के प्रति आक्रामक होती जा रही है। ऐसे में सभी बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण लेना जरुरी हो गया है। ऐसे वह आत्मनिर्भर बनकर खुद का बचाव कर सकेंगी। समापन समारोह में विनीता सक्सेना, मंजू सक्सेना, कल्पना गोयल, संगीता शर्मा, शालिनी शर्मा, नीलम, सुरेश कुमार, अभिलाषा प्रजापति, रेखा रस्तोगी आदि मौजूद रही।