फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने की केंद्र व राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी के नेतृत्व में जिले भर के कांग्रेसियों ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कलक्ट्रेट के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष का कहना था कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था चरमरा रही है। आए दिन लूट व हत्या की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस से न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिला संभल में ही बीते ढाई माह में 35 लोगों की हत्याएं होने से ही कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों, गरीबों व मजदूरों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। केंद्र व प्रदेश की ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाए। मयंक जैन, इतरत हुसैन बाबर, हाजी मरगूब आलम, डा. साबिर अली, जीशान, अकरम कुरेशी, छिद्दन सैफी, हाजी असलम, मोहम्मद नईम खां, बहोरन लाल, मोहम्मद दाउद पाशा, मोहम्मद तनवीर, सोनू शर्मा, धीर सिंह व मनोज भास्कर आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें