गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कादराबाद गांव के एक युवक को दिल्ली से बदायूं जाते समय जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। उसे बेहोशी की अवस्था में बस में छोडकर भाग निकले। रोजवेज बस परिचालक ने भी उसे मुरादाबाद में सुनसान सड़क पर उतार दिया।
कादराबाद गांव निवासी शिवराम सिंह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बदायूं जिले के एक गांव में जा रहा था। बताते हैंकि दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ। मुरादाबाद से पहले ही उसके जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। उसके पास से बैग, नगदी आदि सभी लूटकर भाग निकले। शेष कार्य रोडवेड बस चालक परिचालक ने कर दिया। बस कर्मियों ने उसे मुरादाबादहाइवे पर काली मंदिर के पास सुनसान रास्ते में उतार दिया। किसी व्यक्ति ने उसे पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर उसके घर ले गए। देर शाम तक वह यह बताने की स्थिति में नहीं था कि उसके पास से कितनी नगदी आदि लूट ली गई है।