फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक की पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना को धमकाया, बीडीसी सदस्य पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक।पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार को धमकाने और अमानत में ख्यानत के आरोप में एक ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संबधित ग्रामीण बीडीसी सदस्य बताया जाता है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार को जमापुर गांव निवासी राजेश यादव ने जमापुर की जमीन बेचने को दिखाई थी। जिसकी सौदा के लिए बतौर ब्याना दो लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि आरोपी ने जमीन की सौदा के लिए लिए दो लाख रुपये हड़प कर लिए,लेकिन बाद में बैनामा को कहने पर बैनामा नहीं कराया। जिसको लेकर रकम मांगी। तब हड़पी गई रकम वापस नहीं लौटाई और रकम मांगने पर धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी राजेश यादव बीडीसी सदस्य बताया जाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें