फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में एस्मा के उल्लंघन पर निलंबित अध्यक्ष और मंत्री बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। शासन के आदेश पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निलंबित अध्यक्ष और मंत्री को बहाल किया। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने एस्मा के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष राजीव कुमार सक्सेना और मंत्री सुमित कुमार सक्सेना को निलंबित कर दिया था। शासन ने लेखपालों की हड़ताल प्रतिबंधित कर दी थी। जिसका उल्लंघन करने पर दोनों को पांच जुलाई को निलंबित किया गया था। दोनों के खिलाफ कोतवाली में एस्मा का उल्लंधन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेखपालों की हड़ताल समाप्त होने उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष राजस्व सचिव किंजल सिंह ने प्रशासन को लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने के आदेश दिए थे। इस पर एसडीएम ने दोनों को बहाल कर दिया है तथा एसडीएम के निर्देश पर रजिस्ट्रार कानूनगो रोशनलाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई समाप्त करने को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें