फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली दिखा रही नखरे, उपभोक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू ने सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है वहीं बिजली भी आंखें दिखा रही है। अब तो रात को भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इधर अघोषित कटौती, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज से अब उपभोक्ता अजिज आ चुके हैं। शुक्रवार को भी पूरा दिन बिजली के आने और जाने का सिलसिला लगा रहा। इसे ले भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि जब तक समयानुसार पूरे वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी तबतक भाकियू ऐसे ही सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने को कहा है। भाकियू के तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू ने कांठ नगर की आपूर्ति में सुधार किए जाने और लाइनों में मिनट दर मिनट होने वाले फाल्ट को रोके जाने को कहा है। हेमंत कुमार, सौरभ कुमार, देवेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, देवराज सिंह, राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विकास शर्मा, अनिल कुमार आदि उपभोक्ताओं ने भी बिजली आपूर्ति में सुधार और लो-वोल्टेज की समस्या को दूर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें