फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में कुंदरकी के चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में कुंदरकी के ट्रक की चालक की विद्युत हादसे में आकस्मिक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह में शव घर पहुंचने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के घर पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम गदीपुर निवासी मोहम्मद इमरान 32 वर्ष पेशे से ट्रक चालक था। बताते है कि इमरान अपने साथी चालक और क्लीनर के साथ ट्रक में माल लादकर मध्य प्रदेश को गए थे। गुरुवार की शाम में इमरान ने अपना ट्रक को भोपाल से पहले ही एक ढाबे पर रोका था। उसके दो साथ तो खाना खाने के लिए ट्रक से उतरकर चले गए लेकिन इमरान केबिन ही बैठा हुआ था तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रक के ऊपर गिर गया जिससे ट्रक पर तेज करंट फैल गया। जिसके चलते इमरान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई की।
विद्युत हादसे में ट्रक चालक इमरान की आकस्मिक मौत होने की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शुक्रवार की सुबह में मध्य प्रदेश प्रांत के भोपाल जिले से जब उसका शव कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम गदीपुर में पैतृक आवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें