फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से महिला की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बंदर के हमले में बनियाठेर क्षेत्र की एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

भुलाबई गांव निवासी स्वर्गीय महेशपाल की पत्नी महेंद्रवती देवी (45) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। सुबह करीब सात बजे जब वह अपने लिए चाय बना रही थी तो बंदर चीनी का डिब्बा उठा ले गया। छत पर बैठे बंदर से चीनी का डिब्बा छुड़ाने के लिए महिला भी छत पर जाकर बंदरों को रोटी डालने लगी। इसी दौरान पीछे से बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। अपने आप को बचाने के दौरान महेंद्रवती देवी का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह अपने घर की गैलरी में जाकर नीचे गिर गईं। जिससे उनके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। उसे तत्काल चंदौसी स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही महेंद्रवती देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महेंद्रवती के पति की मौत तीन साल पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। अब उसकी मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।

बंदरों के हमले से दो अन्य घायल
चंदौसी। भुलावई गांव में दो अन्य लोग भी बंदरों के हमले से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा है।
गांव के अतर सिंह मौर्य, सोमवार को छत से जीने के रास्ते घर में उतर रहे थे। उसी दौरान बंदर ने अचानक उनके ऊपर छलांग लगा दी। जिससे वह घबरा गए और नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके अलावा भगवानदास भी आज सुबह साढ़े सात बजे करीब अपने गांव के चौराहे पर बैठे थे। उसी दौरान बंदर ने पीछे से हमला कर दिया। हमले से घायल दोनों का गांव के ही एक निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें