कांठ। हिंदू जागरण मंच की बैठक में कार्यकर्ताओं को पद आवंटित करते हुए जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने हिंदुत्व की रक्षा को आगे आने और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किए जाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा।
रविवार को नगर के साहू ब्रजरतन अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई हिंदू जागरण मंच के की बैठक के दौरा जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने संगठन की समीक्षा की। उन्होंने इस मौके पर नगर निवासी सचिन कुमार को कांठ का नगराध्यक्ष को की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन हितों में कार्य किए जाने को कहा। उन्होंने इस मौके पर संगठन का विस्तार कि जाने के निर्देश भी नवमनोनित नगराध्यक्ष सचिन कुमार को दिए।
इस मौके पर बैठक के दौरान हिंजामं युवा वाहिनी के जिला महामंत्री सुमित दिवाकर, युवा वाहिनी अध्यक्ष शिद्धार्थ शेखर, नगर महामंत्री नितिन कुमार, नगर अध्यक्ष हिंजामं युवा वाहिनी अमन शर्मा, हिंजामं नगर महामंत्री युवा वाहिनी दीपक विश्नोई, नगर संयोजक रवि प्रजापति, नगर मंत्री शशांक विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष विट्टू चैधरी, थाना संयोजक मुनिराज सैनी, तिलक कुमार, थाना सहसंयोजक पवन कुमार, कल्लन सिंह, अंकुर सागर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।