बिलारी। क्षेत्र के मल्लपुर सिधारी गांव में रविवार की दोपहर नारायण साकार हरि के अनुयाईयों की ओर से मानव मंगल मिलन सदभावना समागम का आयोजन किया गया। समागम में आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में भक्त पहुुंचे। मानव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित समागम की शुरूआत संतोष देवी और अंशू देवी ने नारायण साकार हरि की वंदना प्रार्थना से की। आयोजन समिति के अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह ने कहा कि सत्य के साथ में किसी प्रकार का चढ़ावा, गरीबी अमरी और जातिवाद नहीं होता है। सत्य के साथ में सिर्फ मानवता, भाईचारा, प्यार, नम्रता और आत्मा परमात्मा का मिलन होता है। बस्तौर से आए रामबाबू ने कहा कि साकार हरि के मिशन से जुड़ने के बाद वह अनेक सामाजिक कुरीतियों से दूर होकर समाज की सेवा में लग गए हैं। मिलक गांव से आई राजेश्वरी ने कहा कि सदभावना समागम में आकर जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं और नारायण साकार हरि के मिशन से जुड़कर जीवन सफल हो जाता है। समागम का संयुक्त संचालन मोहबिया सिंह और दिलीप कुमार ने किया। समागम आयोजन में सुरेंद्र सिंह, परमवीर सिंह, मिथलेश सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, सुधीर चौधरी, भागीरथ सिंह, पान सिंह, मनोहर सिंह, सुनील कुमार, गगन राना आदि का सहयोग रहा।