फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में दगा दे गए अधिकतर बैंक एटीएम, शो पीस बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। बैकों में दो दिन की छुट्टी के कारण लोग कैश के लिए एटीएम पर निर्भर थे। लेकिन क्षेत्र के अधिकांश एटीएम इस दो दिनों में खाली रहे। ऐसे में एटीएम के सहारे बाजार से खरीददारी करने निकले लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

नगर में आधा दर्जन के करीब एटीएम लगे हैं। लेकिन अवकाश होने पर यह एटीएम उपभोक्ताओं के किसी काम नहीं आते। इनमें अवकाश से पहले कैश लोड नहीं किया जाता। ऐसे में लोग कैश के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटकने को मजबूर रहते हैं। कैश की किल्लत को देखते हुए भाकियू ने लीड बैंक प्रबंधक को इस समस्या के संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें