फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते ने कई पशुओं को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पागल हुए एक कुत्ते ने गांव में कई पशुओं को काट लिया। इसके द्वारा दो कुत्तों को भी जख्मी किया गया है। गांव में मौजूद पशु अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

कांठ के गांव चकफेरी में कहीं से एक पागल कुत्ता आ गया। उसने गांव में आतंक मचा दिया। उसने घरों में घुसकर कई पशुओं को काट लिया। इसने गांव के दो कुत्तों को भी इसने हमलाकर घायलकर दिया। ग्रामीण गांव में स्थित पशु अस्पताल पहुंचे। लेकिन उस वक्त एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे। इसे ले ग्रामीणों ने नाराजगी भी व्यक्त की। कुछ ग्रामीणों ने बाजार से मंहगे इंजेक्शन खरीदकर अपने पशुओं को लगवा लिए हैं। शनिवार को अस्पताल की ओर से गांव के पशुओं को एंटी रैबीज की डोज दी गई। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को घेरकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें