कुंदरकी। शनिवार को कुंदरकी थाने में पॉलीथिन नियंत्रण गोष्ठी हुई। जिसमें एसडीएम रामप्रकाश ने कहा कि पॉलीथिन के दुष्परिणामों से घातक बीमारियां पनप रही है। हमें इसके दुष्परिणामों को खुद भी गंभीरता लेना होगा वरना आने समय में मानव जीवन ही संकट में पड़ जाएगा और पर्यावरण को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही खेतीबाड़ी करना ही मुश्किल हो जाएगा। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आगामी 15 जुलाई से पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया क्योंकि यह कदम स्वच्छता अभियान की सफलता और पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए जनहित लिया जा रहा है। सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को अपना सहयोग देना होगा। गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह ने सरकार की इस पहल को जनहित में बताते हुए कहा कि इसके भविष्य में सार्थक परिणाम सामने आएंगे। सभासद नाजिम उस्मानी, ललित अग्रवाल, ईश्वर चंद्र, नईम आजाद अंसारी आदि विचार रखे। संचालन थानाध्यक्ष संजय कुमार धीर ने किया। गोष्ठी में चेयरमैन पति मेहंदी हसन, सभासद शोभित वाल्मीकि, खलील अहमद, वसीम खां, रफीक सैफी, नन्द किशोर गोस्वामी, यूनुस सैफी, इसरार अहमद, राशिद कुरैशी, फतेह सिंह, रामभरोसे भारती, श्यौराज सिंह आदि रहे।