फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में 29 प्रशिणार्थी लेखपालों को जारी सेवा समाप्ति के नोटिस की सीमा खत्म,काम पर नहीं लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की ओर से एस्सा का उल्लंघन करने वाले 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ सेवा समाप्ति के जारी हुए नोटिसों की समय सीमा खत्म हो गई ,लेकिन हड़ताली लेखपाल काम पर नहीं लौटे हैं। प्रशासन को शासन के अगले आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल में कूदे प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने 11 जुलाई को नोटिस जारी किए थे। जिसको तहत 12 जुलाई तक काम पर वापस लौटने का समय दिया था। लेकिन कोई लेखपाल देर शाम तक काम पर नहीं लौटा और न ही किसी ने बस्ते जमा किए हैं। इस मामले में एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। प्रशासन को शासन के अगले आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें