मिलक। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. निवेदिता श्रीवास्तव (ब्रज क्षेत्र) ने कहा है कि भाजपा के महिला सशक्तिकरण से महिलाओं को उनका हक मिलेगा।
नगर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी गंगवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में महिलाएं शामिल हुईं। जिसमें योजनाओं को लेकर संवाद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बरेली से आईं नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डा. निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चल रही है। उन्होने कहा कि भाजपा के महिला सशक्तिकरण से ही उनको हक मिलेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजीव सक्सेना कड़क, डा. चंद्र प्रकाश शर्मा, विपिन शर्मा, अशोक बजरंगी, देवेंद्र पाल सिंह नागपाल, वीरपाल यादव आदि मौजूद रहे।