मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की ओर से एस्सा का उल्लंघन करने वाले 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ सेवा समाप्ति के जारी हुए नोटिसों की समय सीमा खत्म हो गई ,लेकिन हड़ताली लेखपाल काम पर नहीं लौटे हैं। प्रशासन को शासन के अगले आदेश का इंतजार है।
लेखपालों की हड़ताल में कूदे प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने 11 जुलाई को नोटिस जारी किए थे। जिसको तहत 12 जुलाई तक काम पर वापस लौटने का समय दिया था। लेकिन कोई लेखपाल देर शाम तक काम पर नहीं लौटा और न ही किसी ने बस्ते जमा किए हैं। इस मामले में एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। प्रशासन को शासन के अगले आदेश का इंतजार है।