मिलक (रामपुर)। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चली रही उठा पटक के बीच सपा के ब्लाक प्रमुख और एक बीडीसी सदस्य समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ भाजपाइयों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 23 जुलाई को बैठक होनी है। जिसका समय नजदीक आते ही दोनों में बीडीसी सदस्यों को लेकर होड़ मच गई है। बीडीसी सदस्यों को लेकर छह जुलाई को हुए हंगामे और खींचतान मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही सियासत गरमा गई है। मामले में एक महिला प्रधान ने थाने में सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने अगले दिन आरोपी ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार, बीडीसी सदस्य छत्रपाल, गन्ना समिति मिलक के पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल गंगवार, बीडीसी सदस्य का बेटा, जसवंत तथा छत्रपाल के रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला प्रधान का आरोप था कि हथियारों से लैस होकर आए लोगों ने राजनैतिक रंजिशन में घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होने छेड़खानी की और विरोध करने पर धमकाया। इसके साथ ही सोन की चेन छीनने, मारपीट समेत कई धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।