फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सरकारी पेड़ काटने के आरोप में प्रधान समेत 13 पर कसा शिकंसा,चार्ज सीट लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पुलिस ने ग्राम समाज के सरकारी पेड़ काटने के आरोप में प्रधान समेत 13 पर शिकंसा कसा है। पुलिस ने 13 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। वहीं पुलिस ने मृतक महिला का नाम रिपोर्ट से हटा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाहदरा गांव के प्रधान समेत 12 के खिलाफ हल्का लेखपाल सिपाही लाल ने पिछले दिनों जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने पर हल्का लेखपाल ने दो नए नाम विवेचना अधिकारी को शामिल करने के लिए दिए थे। पुलिस ने नए नाम शामिल किए। जांच में लेखपाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मृतक महिला हनीफा का नाम शामिल निकला। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर ली है। जिसमें सरकारी पेड़ काटने में प्रधान समेत13 आरोपी दोषी पाए गए। जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। वहीं दूसरी ओर हल्का लेखपाल की ओर से मृतक महिला के खिलाफ जालसाजी की दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर शाहबाद के कार्यवाहक उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि उनको इस वावत पुलिस रिपोर्ट नहीं मिली है। यदि उनको पुलिस की रिपोर्ट मिलती है। जब जांच कराकर लापरवाही पर कार्रवाई होगी। ऐसा न होने पर संबधित कोर्ट पुलिस रिपोर्ट पर संज्ञान ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें