फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने फिर चलाया अतिक्रमण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर में लगातार दूसरे सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान चलता देख अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई। नगर पालिका कर्मचारी सड़क पर अतिक्रमण कर रहे ठेले तथा फड़ का सामान अपने साथ ले गए। वहीं कुछ लोगों ने पक्षपात का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सोमवार को नगर में पालिका और तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जिसमें सड़कों के किनारे लगे फड़, खोखे और अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया था। जिसका विरोध भी नगर पालिका कर्मियों को झेलना पड़ा था। नगर पालिका की ओर से पुलिस फोेर्स के साथ सोमवार को फिर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें अस्थाई अतिक्रमण को तोड़ दिया गया और उसका मलबा सफाई कर्मी अपने साथ ले गए। वहीं कुछ लोगों ने पालिका कर्मचारियों पर पक्षपात का भी आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि नगर पालिका कर्मी पक्षपातपूर्ण और बिना किसी प्लानिंग के अतिक्रमण अभियान चला रहे हैं। जिससे नगर कि जाम कि समस्या से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें