फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खुलासे को सात सदस्यी टीम का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बैंक प्रबंधक के यहां हुई चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक देहात ने सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसी के साथ सर्विलांस की मद्द भी ली जा रही है। जल्द खुलासे और चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांठ के मोहल्ला फकीरगंज में रहने वाले प्रथमा बैंक करनपुर के प्रबंधक मुनिराज सिंह परिवार के साथ बेटे के इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे। उसकी गैरमौजूदगी में चोर ताले तोड़कर घर में घुस आए। चोर जेवर, नगदी व घरेलू सामान के साथ लाखों कस सामान चोरी कर ले गए थे। लखनऊ से लौटकर बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक देहात उदय शंकर सिंह ने खुलासा करने के लिए थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अपराध लखीराम, कस्बा प्रभारी संजीव कुमार सहित सात सदस्यों की टीम गठित की है। इसी के साथ सर्विलांस की मद्द भी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें