फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज ने कुरीतियां दूर करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जाट समाज बिलारी की बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर करने और गांव गांव जाट महासभा का मजबूत संगठन बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा और जल दोहन रोकने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नगर में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में रविवार की दोपहर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जाट समाज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैै। जाट समाज की शिक्षा, कृषि और खेल क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना जरूरी है। वक्ताओं ने जाट समाज में व्याप्त अलग अलग तरह की कुरीतियां जड़ से खत्म करने और शिक्षा का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। बैठक में जाट बाहुल्य इलाकों में गांव गांव जाट महासभा का मजबूत संगठन बनाने पर भी सहमति बनी। कई वक्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण करने और जल दोहन रोकने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी राम कुंवर सिंह और संचालन सुनील लाठर ने किया। बैठक में मंचासीन जाट समाज बिलारी के अध्यक्ष चौधरी ब्रजराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंजू रानी चौधरी, गन्ना समिति के चेयरमैन अरविंद मोहन, हरपाल सिंह मलिक, लाखन सिंह, सूरज सिंह, हरपाल सिंह लाठर आदि रहे। बैठक में प्रताप सिंह, ओमवीर सिंह, चेतन चौधरी, सरजू सिंह, महेंद्र सिंह, विकलराज सिंह, मुन्ना सिंह, लखपत सिंह, हरवीर सिंह, होशियार सिंह, ललित चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। बैठक आयोजन में रानू चौधरी, अखिल चौधरी, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, भयराज सिंह, अनिल सिंह, राजवीर सिंह, सतीश चौधरी, अजय सिंह आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें