कांठ। मांगों और समस्याओं को ले धरने पर बैठे लेखपालों ने चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लेखपालों की समस्याओं को जब तक हल नहीं किया जाएगा वह आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने जल्द से जल्द मांगों को पूरा किए जाने की मांग भी प्रदेश सरकार से की है।
आय, जाति और सामान्य निवास प्रमाण पत्रों का कार्य भी लेखपालों की रिपोर्ट के कारण अधर में लटक कर रह गया है। जबकि स्कूल-कॉलेजों में दाखिलों में इन प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ रही है। इस मौके पर शुक्रवार को लेखपालों ने उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा की न्यायालय के पास नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कांठ अध्यक्ष जफर सिद्दीकी, सचिव मोहम्मद युनूस, देवेंद्र पाल सिंह, नृपेंद्र सिंह, तरूण कुमार, शिशुपाल सिंह, नंद किषोर सिंह, लोकेंद्र सरन, विनय कुमार, सचिन कुमार, अकबर अली, योगेंद्र सिंह, अंकित कुमार, ओमप्रकाष सिंह, सचिन कुमार, पुष्पराज सिंह, सुशील कुमार सक्सेना आदि तमाम लेखपाल मौजूद रहे।