फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए कोटेदारों की नियुक्ति, 12 ग्रामों में नहीं बने राशन कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील क्षेत्र के चार ग्रामों में प्रशासन द्वारा नए राशन कोटेदारों की नियुक्ति कर दी गई है जबकि 12 ग्रामों में रिक्त पदों पर अभी तक नए राशन कोटेदार नहीं बन पाए हैं। आपूर्ति कार्यालय बिलारी से मिली जानकारी के अनुसार फिरोज आहवल और सायमीन को थांवला में, सत्येंद्र सिंह को इमरतपुर स्योंडारा में तथा झम्मन सिंह को बाछलभूड़ में नया राशन कोटेदार बनाया गया है। बिलारी तहसील की ग्राम पंचायत नौसना शेखूपुर, पीतपुर नैयाखेड़ा, नगला सालार, गुरेर, बहादरपुर राजपूत, रसूलपुर हमीर, सिहारी नन्दा, गौरा शाहगढ़, पालनपुर, सरथल, नगलिया शाहपुर और इब्राहीमपुर मिर्जा में राशन कोटे की दुकानें रिक्त चल रही हैं। यहां डीएम के कड़े आदेशों के बाद भी ग्राम पंचायतें नए राशन कोटेदार की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें