कांठ। नकब काटकर चोर नगदी जेबर सहितकरीब दो लाख रुपए का माल चोरी करके ले गए। सुबह खाली बैग आदि गांव के स्कूल परिसर में पड़े मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
बुधवार की देर शाम छजलैट के गांव शेखूपुरा निवासी जगदीश सिंह का परिवार खाना खाने के बाद घर के आंगन व बरामदे में सो गया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वाले समझ गए। घर के पीछे जाकर देखा गया तो दीवार में दो नकब काटे गए थे। नकब से अंदर घुसकर चोर सोने चांदी का जेवर, नगदी और कपड़े सहित करीब दो लाख का माल चोरी करके ले गए। कुछ देर बाद चोरी की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसी दौरान पता लगा कि चोरी गए कुछ पुराने कपड़े व बैग आदि गांव के स्कूल परिसर में पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जगदीश की बड़ी बेटी मीनाक्षी गांव के स्कूल में शिक्षामित्र है। उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन वह मायके में ही रहती है। चोर उसका जेबर भी चोरी कर ले गए।