फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क ड्रेस पाकर बच्चों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शासन के आदेश पर परिषदीय स्कूलों में बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। गुरूवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नानपुर के प्राईमरी स्कूल में ग्राम प्रधान अशोक कुमार, प्रधानाध्यापिता मालती गौतम, एसएमसी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बच्चों को ड्रेस बांटती और बच्चों से हर रोज ड्रेस में ही स्कूल आने की हिदायत दी गई वहीं बच्चें भी ड्रेस पाकर उत्साहित नजर आए। ड्रेस वितरण के दौरान सहायक अध्यापक कपिल कुमार, गजाला शमीम, निहारिका, ईशा के अलावा एसएमसी सदस्य और अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मालती गौतम ने अभिभावकों को परिषदीय स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी वहीं शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में अवगत कराया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की क्योंकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा रामपुर मेंगन, नगला सालार आदि के सरकारी स्कूलों में ड्रेस का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें