फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को पोलियो खुराक पिलाई, किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। खिदमते खल्क सेंटर के तत्वावधान में संयुक्त चिकित्सालय में हज के पाक सफर पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री गुलाब देवी ने पोलियो खुराक पिलाकर किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों संभावित हाजियों को चंदौसी में हाजी अब्दुल बहाव की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया है। यात्रियों को हज के अरकान बताए गए थे। इसके अलावा गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय में संभावित 130 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संभावित यात्रियों को पोलियो की ड्राप पिलाकर टीकाकरण की शुरुआत की। इस मौके राज्यमंत्री ने भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि यूपी सरकार हज यात्रियों का हर संभव सहयोग करेगी। उन्होने सभी यात्रियों को मुबारकबाद देकर अपने देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ करने की बात कही। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डा. संतोष गंगवार, जिला हज ट्रेनर अब्दुल खालिक, हाजी अब्दुल बहाव, हाजी शफीक, हाजी काजी मरगूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें